प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नरेंद्र मोदी जी की भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बहुत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। योजना के शुरू होने के वक्त एलपीजी कनेक्शन केवल गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से सम्बंधित महिलाओं के नाम पर दिया जाना तय किया गया था लेकिन अब इस योजना के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत भारत सरकार वर्ष 2020 तक देश में 10 करोड़ से अधिक BPL और गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष ( 2018-19) तक देश भर में 6 करोड़ BPL ( गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देशय. उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है जो कि मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन वितरित करके पूरा किया जा सकता है। योजना के लागू करने का एक उद्देशय यह भी है कि इस...