प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन करें
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन करें योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है। उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। 2 पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कि नाम , पता , आधार कार्ड नंबर , जन धन / बैंक खाता संख्या इत्यादि भरना आवश्यक है। आवेदन पत्र के अंदर ही आवेदक यह चयन कर सकता ही कि उसे 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर चाहिए या फिर 5 किलो वाला। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन पत्र उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है उसके बाद प्रिंट लेकर भरा जा सकता है। आवेदन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध है। आवेदन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर ...