प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन करें


प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन करें

योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है।
उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। 2 पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, जन धन / बैंक खाता संख्या इत्यादि भरना आवश्यक है।
आवेदन पत्र के अंदर ही आवेदक यह चयन कर सकता ही कि उसे 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर चाहिए या फिर 5 किलो वाला।



प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन पत्र

उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है उसके बाद प्रिंट लेकर भरा जा सकता है।

आवेदन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध है। आवेदन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Download Application Form for PM Ujjwala Yojana



योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी। जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।
  1.  पंचायत अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत BPL प्रमाणपत्र



2.    BPL राशन कार्ड
3.    एक फोटो ID जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
4.    एक पासपोर्ट साइज फोटो
5.    ड्राइविंग लाइसेंस
6.    लीज करार
7.    टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल
8.    पासपोर्ट की प्रति
9.    राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र
10.  राशन कार्ड
11.  फ्लैट आवंटन / कब्ज़ा पत्र
12.  आवास पंजीकरण दस्तावेज
13.  LIC पालिसी
14.  बैंक / क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट



उपर दिए गए सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने की जरूरत नहीं है। इस बारे में सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र से ही संपर्क करें।




आप सभी पढ़ने वालों से निवेदन है की यदि आपका कोई भी सुझाव या विचार इस योजना के बारे में हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

20 smartphone

Comments

Popular posts from this blog

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना